फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Businessman Killed Case Police Did Not Arrests Murder Accused Crime News

आगरा में व्यापारी हत्याकांड: 72 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर, ये हुए हैं नामजद

Sat, 06 Nov 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Nov 2021 12:32 AM IST
सार

आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। त्योहार से पहले हुए हत्याकांड में पुलिस ने अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों में इस बात को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Agra Businessman Killed Case Police Did Not Arrests Murder Accused Crime News
आगरा:अधिवक्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहगंज के भोगीपुरा में हुई अधिवक्ता महान मुद्गल के व्यवसायी पिता राम बहादुर मुद्गल की हत्या में 72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। वहीं अधिवक्ताओं ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उससे अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि गोली मारने वालों के करीब पहुंच गए हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दो बाइक पर आए थे हमलावर
ग्यासपुरा, शाहगंज निवासी राम बहादुर मुद्गल मंगलवार की शाम को घर के पास ही मुख्य बाजार में भुस की टाल पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर आए हमलावरों ने फायर किए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के अधिवक्ता बेटे महान मुद्गल ने 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के पीछे 13 दुकानों पर कब्जे का विवाद सामने आया था। तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। कुछ आरोपी शहर से बाहर भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम को लगाया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है। कई स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस को डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। गोली किसने चलाई? किसने हत्या की साजिश की? सब कुछ पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह हुए हैं नामजद
महान मुद्गल ने मुकदमे में शिवांक उर्फ शिवांशु मुद्गल, तारकेश्वर मुद्गल, प्रशांत पचौरी, सैय्यद शानू, राहुल पचौरी, विकास पचौरी, रेखा, मुकेश शर्मा, सुमित पालीवाल, अनिल और राजीव को नामजद किया है। सभी आरोपी घरों फरार हो गए हैं। जब वो घर से भागे, ताले भी नहीं लगाए थे। पुलिस उनकी लोकेशन पता कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संबंधित खबर...
आगरा: अधिवक्ता के पिता की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

आगरा: अधिवक्ता के पिता की हत्या में 11 नामजद, गिरफ्तारी शून्य, पुलिस के साथ पीएसी तैनात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed