फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: BSP Opposes Notices to 200 Houses in Bapu Nagar, Submits Memorandum

उस घर को बचाने की जंग, जहां बिता दिया जीवन: बापू नगर के लोगों का दर्द, 200 मकानों को नोटिस; DM को दिया ज्ञापन

Sat, 19 Sep 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

बापू नगर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने करीब 200 मकानों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाने का बसपा ने विरोध किया है। पार्टी ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जांच पूरी होने तक कार्रवाई रोकने की मांग की।

 

विज्ञापन
Agra: BSP Opposes Notices to 200 Houses in Bapu Nagar, Submits Memorandum
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 200 मकानों को ध्वस्त करने के नोटिस वापस लेने की मांग बसपा ने की है। शुक्रवार को बसपा की जिला इकाई ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष मनीष कमल ने बताया कि बापू नगर और खंदारी क्षेत्र में 60-70 वर्षों से अनेक परिवार रह रहे हैं। सिंचाई विभाग ने हाल ही में इन जमीनों को अपनी संपत्ति बताकर ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


बसपा का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना स्पष्ट जांच और व्यक्तिगत सुनवाई के हो रही है। इससे लगभग 200-250 परिवार बेघर होने के कगार पर हैं। पार्टी ने जांच के लिए संयुक्त समिति बनाने और रिपोर्ट आने तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की है। इस दौरान संतोष आनंद, प्रताप सिंह बघेल, कप्तान सिंह, रेखा भास्कर, अश्वनी अंबेश, मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed