फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra boy taking part in wheelchair fencing world cup in poland

तलवारबाजी विश्वकप में चौथी बार तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेगा आगरा का लाल

Wed, 28 Jun 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Jun 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
agra boy taking part in wheelchair fencing world cup in poland
देवेंद्र ने चौथी बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया - फोटो : अमर उजाला
तलवारबाजी के विश्वकप में देश का नाम ऊंचा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर आगरा का लाल निभाएगा। व्हीलचेयर फेंसिंग में नंबर एक नेशनल रैंक हासिल कर चुके देवेंद्र ने चौथी बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। यह वर्ल्ड कप पोलैंड की राजधानी वारसा में बुधवार से शुरू हो गया। इससे पहले देवेंद्र हंगरी में हुए विश्वकप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के अछनेरा के गांव सांधन में साधारण परिवार में जन्मे देवेंद्र व्हीलचेयर फेंसिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक तीन विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 52 है। नेशनल लेवल पर उनके नाम पांच स्वर्ण पदक, चार रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक हैं। 
विज्ञापन


देवेंद्र व्हीलचेयर फेंसिंग में भारत के नंबर एक तलवारबाज बनने का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में देवेंद्र ने बताया कि उनको चौथी बार व्हीलचेयर फेंसिंग के वर्ल्डकप के लिए चुना गया है। वे पोलैंड की राजधानी वारसा में बुधवार 28 जून से शुरू हुए विश्वकप में चार सदस्यीय भारतीय टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता तीन जुलाई 2017 तक चलेगी। उनके साथ भारतीय टीम में भुवनेश्वर, उड़ीसा के वी रमेशराव, रक्खल सेठी और बंगलूरू के वेंकटेश बाबू भी हैं। बता दें कि देवेंद्र ने नवंबर में इटली के रोम में होने वाली व्हीलचेयर फेंसिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed