फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra boxer challenged vijender Singh

दुनियाभर के मुक्केबाजों को चैलेंज देने वाले विजेंदर सिंह को इस बॉक्सर ने दी ये चुनौती

Sat, 17 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
agra boxer challenged vijender Singh
बॉक्सर विजेंद्र सिंह और विजय मीणा - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर के होनहार मुक्केबाज बृजेश मीणा ने ओलंपिक पदक विजेता और देश के नंबर वन मुक्केबाज विजेंदर सिंह को एक बार फिर मुकाबले की चुनौती दी है। 
विज्ञापन


बृजेश की रैंकिंग दो है। उसका कहना है कि वह पहले पायदान पर आना चाहते हैं। इसके लिए विजेंदर सिंह के खिलाफ रिंग में उतारना चाहते हैं। 

तंजानिया, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया, अफ्रीका और घाना जैसे देशों के मुक्केबाजों को धूल चटाने वाले इस चैंपियन मुक्केबाज बृजेश मीणा ने ओलंपिक पदक विजेता को दुनिया के किसी भी रिंग में मुकाबला करने की चुनौती दी है। 

agra boxer challenged vijender Singh
विजेंदर सिंह
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में इस चुनौती के बारे में बताया। सुपर मिडलवेट मुक्केबाज बृजेश मीणा का कहना है कि रिंग में लड़ने के बाद ओलंपिक पदक विजेता को निश्चित ही अपने नंबर वन पायदान से नीचे खिसकना होगा।

मीणा का दावा है कि विजेंदर दस राउंड में जितने पंच मारते हैं।  उतने वह तीन राउंड में मार देते हैं। नाम कमाने की चाह में इस तरह के बयानबाजी के सवाल पर मीणा का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता पाने की आदत नहीं है। 

विजेंदर सिंह और मेरे आंकड़े स्वयं बता देंगे कि मेरी चुनौती कितनी जायज है। कहना है कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन हम दोनों मुक्केबाज रिंग में दो-दो हाथ कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए इस बॉक्सर के कारनामे 

. 2015 में ऑल इंडिया सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता
. 2016 में तंजानिया के बॉक्सर को तीसरे नॉक ऑउट में बाहर किया
. 2016 में थाईलैंड के बॉक्सर को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया
. 2016 में फिलीपींस के मुक्केबाज को हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल जीता
. 2016 में इंडोनेशिया के बाक्सर को हराकर राइज ऑफ इंडिया चैंपियनशिप जीती
. 2017 में अफ्रीका के नंबर वन बॉक्सर को चित्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया
. 2017 में घाना के नंबर वन मुक्केबाज को नॉक ऑउट कर चैंपियनशिप लीग जीती
. 2017 में डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल जीता। फिलीपींस के मुक्केबाज को हराया

विजेंदर सिंह और बृजेश मीणा की रैंकिंग 
. विजेंदर सिंह इंडियन रैंकिंग में नंबर वन और बृजेश मीणा नंबर दो।
. विजेंदर सिंह एशियन रैंकिंग में नंबर दो और बृजेश मीणा नंबर तीन।
. वर्ल्ड रैंकिंग में विजेंदर का 47वां स्थान और बृजेश का 67वां स्थान।
. प्रोफेशनल बॉक्सिंग में विजेंदर ने दस चैंनियशिप जीतीं। बृजेश आठ बार चैंपियन बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed