फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra became the hub of fake products Not only medicines shoes are also being sold fake

नकली उत्पादों का हब बना आगरा: दवाएं ही नहीं, जूते भी बिक रहे नकली; दिल्ली की कंपनी ने पुलिस के साथ मारा छापा

Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

आगरा नकली दवाओं का हब बन गया है। यहां बीते दिनों छह करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी गईं थीं, तो वहीं अब नकली जूतों का भी खेल सामने आया है। दिल्ली की एक नामी  कंपनी ने हींग की मंडी में पुलिस के साथ छापा मारा।
 

विज्ञापन
Agra became the hub of fake products Not only medicines shoes are also being sold fake
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नकली दवाएं ही नहीं, नकली जूते भी बेचे जा रहे हैं। बुधवार को हींग की मंडी में एक दुकान पर दिल्ली की नामी कंपनी की टीम ने छापा मारा। बाजार में एक दुकान पर कंपनी के नाम से जूते बेचे जा रहे थे। इन पर कंपनी का मार्का लगाया गया था। मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

 

न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी दीवान सिंह ने पुलिस को सूचना दी। वह रिलैक्सो फुटवियर के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि हींग की मंडी बाजार में उनकी कंपनी के काॅपीराइट व ट्रेडमार्क की नकल करके स्थानीय जूतों पर रिलैक्सो का मार्का लगाकर बेचा जा रहा है। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ टीम बाजार में पहुंची। नेशनल शू मार्केट में डंग एंटरप्राइजेज में छापा मारा। पुलिस टीम ने दुकान में रखे जूतों को चेक किया। तलाशी में 50 जोड़ी जूते मिले, जिन पर रिलैक्सो कंपनी का मार्का लगा था। दुकान मालिक केशव कुमार डंग बिल नहीं दिखा सके। टीम ने बरामद माल को सील कर दिया। मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फल-फूल रहा नकली का कारोबार

शहर में दवाएं और जूते ही नहीं, मोबिल ऑयल, घी, सीमेंट, कपड़े, ऑटो पार्ट्स तक नकली बिकते मिल चुके हैं। स्थानीय स्तर पर माल तैयार किया जाता है। इस माल पर नामी कंपनियों के मार्का का इस्तेमाल करके बेचा जाता है। कंपनी की टीम बाजार में छापा मारती है। मगर, स्थानीय पुलिस को भनक नहीं लग पाती है। नकली के कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर कोई सक्रिय टीम भी नहीं है।

ये भी पढ़ें -   UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed