फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra air pollution in dangerous level

ताजनगरी की हवा जहरीली, एक्यूआई@366

Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agra air pollution in dangerous level
आगरा। ताजनगरी रविवार को प्रदूषण के रेड जोन में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 दर्ज किया गया। संजय प्लेस और ताजमहल के पास की हवा सबसे ज्यादा जहरीली रही। धुंध छाए रहनेे के कारण धूल कणों में खासा इजाफा हुआ। यह स्थिति सांस रोगियों और अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

शहर में व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में बंदी का दिन होने के बाद भी यहां एक्यूआई 489 रहा। इसके बाद ताजमहल के आसपास की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही, यहां एक्यूआई 366 रहा। ताज के पास मेट्रो का कार्य चल रहा है, जिसके कारण फतेहाबाद रोड से पुरानी मंडी तक हवा लगातार खराब चल रही है। एनएच-2 पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। आईएसीबीटी फ्लाईओवर पर मिट्टी का काम बंद हो चुका है लेकिन अब नाले का काम शुरू होने से यहां प्रदूषण बढ़ गया है। यूपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि सभी विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के उपाय करने को कहा गया है। धुंध के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

ताज पर आ रहे रोजाना 20 हजार वाहन
ताजमहल पर टूरिस्ट सीजन में रोजाना तकरीबन 20 हजार वाहनों का आवागमन हो रहा है। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों से भी हवा की सेहत बिगड़ रही है। कोहरा और धुंध के कारण भी धूल के कण बैठ नहीं पा रहे हैं। इससे भी शहर रेड जोन में बना हुआ है। कूड़ा जलाने पर भी रोक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed