फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 207 dark spots where youth are unruly make harsh remarks lot of teasing UP Hindi news

आगरा के 207 डार्क स्पॉट: यहां युवतियों और महिलाओं के जाने में लगता है डर, बदल देती हैं रास्ते; जानें वजह

Mon, 04 Sep 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 01:42 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा के 207 ऐसे डार्क स्पॉट हैं जहां महिलाओं और युवतियों से खूब छेड़खानी की घटनाएं सामने आती हैं। अब इन स्पॉट को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। यहां पुलिस सक्रियता बढ़ाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Agra 207 dark spots where youth are unruly make harsh remarks lot of teasing UP Hindi news
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर से लेकर देहात तक 207 डार्क स्पॉट पर लड़कियों को जाने में डर लगता है। वह अपना रास्ता बदल लेती हैं। सुनसान रास्तों पर परेशानी होती है। इसकी वजह है मनचले। ये इन स्पाट पर फब्तियां कसते हैं। छेड़छाड़ करते हैं। कई इलाके ऐसे हैं, जहां बार-बार घटनाएं होती हैं। कुछ मामलों में ही पीड़िताएं पुलिस के पास पहुंचती हैं। पुलिस अब इन इलाकों पर सक्रियता बढ़ा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

लोहामंडी व छत्ता सर्किल की ज्यादा शिकायत

जिन इलाकों की सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के पास पहुंचती हैं, उनमें लोहामंडी व छत्ता सर्किल की अधिक हैं। इनमें जगदीशपुरा और शाहगंज के प्रकाश, नगर, सराय ख्वाजा, नरीपुरा, जगदीशपुरा मोहल्ला, आलमगंज इलाके आदि हैं। इसी तरह छत्ता सर्किल में एत्माद्दौला के नुनिहाई, गढ़ी चांदनी, प्रकाश नगर, ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार आदि इलाके हैं। डार्क स्पॉट वो हैं, जिन इलाकों से लगातार शिकायत मिलती हैं। मुकदमे दर्ज किए जाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी के 17 साल बाद पत्नी को पसंद आया दूसरा धर्म, पति ने किया विरोध तो बोली- इसमें है बहुत सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन

1141 स्थान पर डिकॉय आपरेशन, 1300 चिह्नित

पुलिस के मुताबिक, मिशन शक्ति के तहत पूर्व में अभियान चलाया गया था। इसमें 1141 स्थान पर डिकॉय आपरेशन चलाया गया। इसमें ऐसे स्थान पर पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी में लगाया गया, जहां पर भीड़भाड़ रहती है, मनलचे सक्रिय रहते हैं। इनमें 1300 आरोपी चिह्नित किए गए थे। इनमें से 1200 को चेतावनी दी गई। 50 से अधिक पर शांति भंग की कार्रवाई की। 9 के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया। 6 मुकदमे दर्ज हुए।

सुनसान इलाके भी बने हैं परेशानी का कारण

लड़कियों के लिए सुनसान इलाके भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। शहर से लेकर देहात तक ऐसे 228 स्थल हैं। इनमें पुलिस ने 1344 पर कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाई है। शेष 956 पर भी लगाए जाने हैं।

ये भी पढ़ें - प्यार के बदले मिली मौत: प्रेमिका के घर गया था युवक, बोलेरो में लौटकर आई लाश; एक गलती से खुल गया कत्ल का राज

सादा कपड़ों में पुलिस, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डार्क स्पॉट पर पुलिसकर्मियों को सादा कपड़ों में लगाकर मनचलों की धरपकड़ की जाती है। मुकदमा दर्ज करते हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है। एंटी रोमियो स्क्वायड स्कूल-कालेज के बाहर रहता है। पुलिस से सहायता के लिए 112 और 1090 पर काल करके तत्काल सहायता ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें -  बेबस पति की पुलिस से गुहार: बियर और शराब के कॉकटेल से पत्नी हो जाती है आउट, फिर करती है ऐसी हरकतें; शर्म न आती

यह हुए मामले

- 28 अगस्त की रात को स्कूटर से जा रही युवती से प्रतापपुरा पर एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। रास्ता रोककर खींचा था। युवती के कपड़े फट गए थे।
- 10 अगस्त की शाम को महिला को एक युवक ने रास्ता रोककर धमकी दी। युवक महिला को फोन करके परेशान कर रहा था। मुकदमा दर्ज हुआ।
- 15 अगस्त को कागारौल की युवती पर ईदगाह बस स्टैंड पर तेजाब डालने का प्रयास किया गया था। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गया था।
- 5 अगस्त को दयालबाग क्षेत्र में छात्रा को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया था। विरोध पर तेजाब जैसा कुछ फेंकने का प्रयास किया था। मामले में मुकदमे दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed