{"_id":"6a85199a84a1845fb40c5914","slug":"agra-14-000-vehicles-with-over-20-challans-face-registration-cancellation-repeat-offenders-to-be-seized-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैफिक पुलिस ने RTO को सौंपी 14 हजार वाहनों की लिस्ट, जिन पर 20 से अधिक चालान; इनका रजिस्ट्रेशन होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैफिक पुलिस ने RTO को सौंपी 14 हजार वाहनों की लिस्ट, जिन पर 20 से अधिक चालान; इनका रजिस्ट्रेशन होगा रद्द
Wed, 19 Aug 2026 08:18 AM IST
Dhirendra Singh
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:18 AM IST
सार
आगरा में सात महीने में 20 से अधिक चालान वाले करीब 14 हजार वाहनों को यातायात पुलिस ने चिह्नित किया है। इनका पंजीकरण निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
5, 10, 20, 30 नहीं, बल्कि 50 चालान... फिर भी सड़कों पर ऐसे 14 हजार वाहन बेखाैफ दाैड़ रहे हैं। इन्हें न नियमों की परवाह है न ही चालान की कार्रवाई का खाैफ। चालक यातायात पुलिस को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
अब यातायात पुलिस ने सात महीने में 20 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची बनाकर आरटीओ कार्यालय भेजी है। इनके पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे। चालान की जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 60 से अधिक चाैराहों पर 1454 कैमरे स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए गए थे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हर महीने 3.5-4 लाख वाहनों के फोटो कैमरों के माध्यम से यातायात पुलिस के पास पहुंचते हैं। इनमें से एक लाख चालान काटे जाते हैं। अन्य के खिलाफ कार्रवाई किसी न किसी कारण से नहीं होती है।
इनके अलावा 50 हजार चालान यातायात पुलिस भी अपने मोबाइल एप के माध्यम से काटती है। ऐसे वाहनों के चालान चिह्नित किए गए, जिन्होंने कार्रवाई के बाद भी चालान का निस्तारण नहीं कराया। 20 से 50 चालान वाले वाहनों की संख्या अधिक है। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई है।
तेज रफ्तार, गलत दिशा में उल्लंघन
चालान जिन वाहनों के काटे गए हैं, उनमें दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक हैं। इनमें तेज रफ्तार, गलत दिशा में चलने पर वाहनों के चालान किए गए। इससे चालकों ने अपनी ही नहीं दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया। सबसे अधिक चालान हेलमेट नहीं पहनने और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर काटे गए हैं।

आगरा में पंजीकृत वाहनों की संख्या - 44,78,13,195
वर्ष 2026 - 80016 -
वर्ष 2025 - 127327 -
वर्ष 2024 - 115544 -
वर्ष 2023 - 106340 -
वर्ष 2022 - 89670 -
वर्ष 2026 - 80016 -
वर्ष 2025 - 127327 -
वर्ष 2024 - 115544 -
वर्ष 2023 - 106340 -
वर्ष 2022 - 89670 -
वाहनों को करेंगे जब्त
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि14 हजार वाहनों को चिह्नित किया गया है। इनकी रिपोर्ट बनाकर आरटीओ भेजी गई है। इन वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई कराई जाएगी। 45 वाहनों के साै से अधिक चालान हैं। इन वाहनों को जब्त किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के 111 कैमरों को हटा दिया गया। इस कारण कई चाैराहों पर चालान की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।