फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer Rally Sees High Enthusiasm: 600 youth Run Despite Weather Tight Security in Place

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती में दिखा युवाओं का जोश, बारिश के बीच 600 ने लगाई दौड़

Mon, 06 Apr 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 09:51 AM IST
सार

खराब मौसम के बावजूद अग्निवीर भर्ती रैली में 600 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया और अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ जारी है, अभ्यर्थियों को ठगी से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Agniveer Rally Sees High Enthusiasm: 600 youth Run Despite Weather Tight Security in Place
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश देखने के लिए मिल रहा है। खराब माैसम के बावजूद रविवार को झांसी, ललितपुर, जालौन के 600 युवाओं ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पद के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय आगरा के मुताबिक, 19 अप्रैल तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में जीडी पद के लिए झांसी, ललितपुर और जालौन के युवा शनिवार से शाम से ही जुटना शुरू हो गए थे। सभी को देर रात दस्तावेज परीक्षण के बाद भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय ने 800 अभ्यर्थियों बुलाया था, लेकिन 600 ही पहुंचे। सुबह करीब 5 बजे से ग्रुप के हिसाब से दाैड़ शुरू हुई। इसके बाद जंप, बैलेंसिंग, बीम अन्य शारीरिक परीक्षण के बाद पास अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए सोमवार को बुलाया गया है। सोमवार को इटावा और एटा के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
- डीसीपी सिटी ने कहा कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को दाैड़ के लिए बुलाया जाता है। दाैड़ पास होने वालों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होना होता है। इसमें बैलेंसिंग और बीम शामिल हैं। इसके बाद अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। इसमें भी पास होने पर अगले दिन मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है।
 

- अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं को सेना की ओर से टीशर्ट दी जा रही है। परीक्षा के लिए अलग-अलग ग्रुप के लिए अलग-अलग रंग की टीशर्ट है। इसके साथ ही हैंडबैंड भी दिए जा रहे हैं। इनमें अभ्यर्थी की जानकारी होती है। इसमें बार कोड लगा होता है, जिसे स्कैन करने पर जानकारी मिल जाती है।
 

- भर्ती स्थल के पास मिलिट्री इंटेलीजेंस के साथ ही पुलिस भी सक्रिय है। हर स्तर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। अगर कोई झांसा देकर ठगने का प्रयास करे तो तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दें। अन्यथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी या सैन्यकर्मी को भी जानकारी दे सकते हैं।
 

- साइबर ठग भी भर्ती में पास कराने का झांसा दे सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी प्रलोभन में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इसमें किसी भी तरह फर्जी अभ्यर्थी पास नहीं हो सकता है, इसलिए झांसे में नहीं आएं। कॉल करके कोई झांसे में लेने की कोशिश करे तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed