{"_id":"5d9a21428ebc3e017941f91c","slug":"agitation-in-mainpuri-mainpuri-news-agr409369384","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार से पानी भी नहीं पिएंगे अनशनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार से पानी भी नहीं पिएंगे अनशनकारी
विज्ञापन
किशनी के फरेंजी में पांचवें दिन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। विकास खंड क्षेत्र के गांव फरैंजी में प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच दिनों से ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने मंगलवार तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से पानी भी नहीं पीने का एलान कर दिया है। इससे प्रशासन में खलबली मची हुई है।
ग्राम पंचायत फरैंजी के ग्रामीण फर्जीवाड़ा करने वाली प्रधान और उसके पति को जेल भेजने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके पति पट्टा आवंटन में मनमानी कर चुके हैं। भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण रमन सिंह का कहना है कि आवास आवंटन के नाम पर ग्राम पंचायत में जमकर वसूली की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब तक वे कार्रवाई नहीं करते तब तक वे हड़ताल जारी रहेंगे।
वही मंगलवार तक कार्रवाई न होने पर उन्होंने बुधवार से पानी भी न पीने का एलान कर दिया। अगर जल्द ही प्रशासन ने कुछ न किया तो भूख हड़ताल पर बैठे छह लोगों की हालत बिगड़ सकती है। हड़ताल पर बैठने वालों में राधेश्याम जाटव, रनवीर शाक्य, दिनेश सविता, भूरे कमल और अजय चतुर्वेदी शामिल हैं।