फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After three months of training, they get the broom and mop done.

Agra News: तीन माह की ट्रेनिंग के बाद कराते हैं झाडू पोछा

Fri, 29 Dec 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
After three months of training, they get the broom and mop done.
मैनपुरी। गांव कल्होर निवासी युवती को नौकरी देने के लिए फीस लेकर तीन माह की ट्रेनिंग दी। इसके बाद नौकरी के बजाय झाडू पोछा आदि कराया गया। मांसाहार बनाने का भी दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बृहस्पवितार को कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र निवासी अंजली कुमारी ने बताया कि एक संस्था ने उस से 460 रुपये जमा कराए। कहा कि 15 से 90 दिन की ट्रेनिंग के बाद 510 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उसने 90 दिन की ट्रेनिंग पूरी कर ली। उसे जो ट्रेनिंग दी गई, उसके आधार पर उसे काम नहीं दिया गया। बल्कि संस्था के लोग उस से घरेलू काम कराने लगे। उसे रात को ऑफिस में रोकते और झाडू़ पोंछा कराते। खाना बनवाना और कपडे़ धुलवाने का काम भी कराया। ट्रेनिंग के दौरान उसका करीब 25 हजार रुपये खर्च हो गया जो कि मां ने कर्ज लेकर दिया। अब संस्था के लोग बोलते हैं कि मीट बनाओ। मना करने पर कहते हैं कि नौकरी छोड़ दो। परेशान पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed