फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the younger brother, the elder brother also died in the Baghera bridge accident

Agra News: बघेरा पुल हादसे में छोटे के बाद बड़े भाई की भी मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the younger brother, the elder brother also died in the Baghera bridge accident
करहल। सिरसागंज-करहल रोड पर बुधवार शाम बघेरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार छोटे भाई की मौत के बाद देर रात को बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। युवती सैफई मेडिकल कॉलेज में अभी उपचाराधीन है। मृतकों के पिता ने करहल थाने में बोलेरो कार चालक पर केस दर्ज कराया है। इधर, मृतकों के परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया है। आकाश (25) पुत्र रणवीर सिंह निवासी रामगढ़ी, नारखी, फिरोजाबाद अपने छोटे भाई राहुल और मौसा की बेटी लक्ष्मी को बाइक पर बैठाकर करहल किसी काम से जा रहा था। बघेरा पुल पर सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से आकाश को तुरंत करहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लक्ष्मी और राहुल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राहुल ने देर रात को यहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के पिता रणवीर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें गांव लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed