{"_id":"60f859018ebc3ef0a20a351a","slug":"after-the-action-only-seven-blos-returned-to-work-kasganj-news-agr500741819","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के बाद मात्र सात बीएलओ ही काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के बाद मात्र सात बीएलओ ही काम पर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों में तमाम लापरवाह बने हुए हैं। पिछले दिनों 20 बूथ लेविल अधिकारियों के खिलाफ तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया और विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इस कार्रवाई के बाद भी 13 लापरवाह बूथ लेविल अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। सिर्फ 7 बीएलओ ही सामग्री उठाने पहुंचे हैं।
कासगंज तहसील क्षेत्र में लगाए गए बूथ लेविल अधिकारियों में से 20 अधिकारी ऐसे रहे जो काम पर नहीं पहुंचे। इनमें से पांच के खिलाफ थाना ढोलना में, चार के खिलाफ सोरों में और 11 के खिलाफ कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पिछले सप्ताह मुकदमा दर्ज और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद मात्र 7 बीएलओ ही ऐसे हैं जो काम पर लौटे हैं।
हालांकि कुछ बीएलओ अभी ड्यूटी संशोधन की जुगत में लगे हुए हैं, लेकिन प्रशासन ने अब उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। तहसीलदार ने थानाध्यक्षों को पत्र लिखकर अब तक की कार्रवाई की प्रगति मांगी है।
विज्ञापन
सात बीएलओ काम पर लौट आए हैं। लापरवाह बीएलओ में से जो काम पर नहीं लौट रहे हैं उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर निलंबन कराया जाएगा। - अजय कुमार, तहसीलदार