{"_id":"56ef0bac4f1c1b8546f152fe","slug":"after-examination-the-accused-student-will-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने के बाद स्वदेश लौटेंगे आरोपी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने के बाद स्वदेश लौटेंगे आरोपी छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद स्वदेश लौटेंगे आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय हिंदी संस्थान में बीफ पार्टी किए जाने का आरोप लगा रहे संगठनों के आक्रोश से आरोपी छात्रों के बचाने के लिए संस्थान के बड़े अधिकारियों ने रणनीति बना ली है। आरोपी छात्रों को जांच में क्लीन चिट देकर इनकी परीक्षा करा दी जाएगी। फिर ये स्वदेश लौट जाएंगे। छात्र भी राजी हैं। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि वापसी के लिए इनके हवाई टिकट भी करा दिए गए हैं।
प्रशासन की जांच के भय से प्रेमचंद हास्टल (विदेशी पुरुष छात्रावास) लगभग खाली करा दिया गया है। यहां 16 विदेशी छात्र रहते हैं। इक्का-दुक्का को छोड़कर सभी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। पांच छात्रों को तो जांच के लिए शनिवार को हास्टल गई टीम के लौटते ही छुट्टी पर भेजा गया। छुट्टी जाने वालों को होली बाद लेकिन परीक्षा से पहले आने को कहा गया है। संस्थान में इनकी परीक्षा एक से 15 अप्रैल तक होनी है। अब तक बीफ पार्टी का कोई पुख्ता सबूत न मिलने से माना जा रहा है कि जांच में सभी को क्लीन चिट मिल जाएगी।
पीना-पकाना नई बात नहीं
संस्थान और हास्टल में सन्नाटा है। स्वदेशी छात्र हों या तैनात स्टाफ सहमे हुए हैं। विदेशी के पास ही स्वदेशी छात्रों का हास्टल है। रविवार को वहां पहुंची अमर उजाला की टीम को छात्रों काफी कुरेदने के बाद दबी जुबान से बताया कि ‘पीना-पकाना नई बात नहीं है। पहचान मत उजागर करना, नहीं तो हमारी मुसीबत हो जाएगी।’
विज्ञापन
कर्मचारियों को दी जा रही धमकी
सूत्र बताते हैं कि शनिवार की देर रात एक बड़े अधिकारी ने मेस, हास्टल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को धमकाया भी। मुंह बंद रखने को कहा। हालांकि पीने-पकाने का मामला उजागर होने से कुछ कर्मचारी खुश भी हैं।
पीएमओ गंभीर, जांच पर सख्ती
प्रधानमंत्री कार्यालय से भी संस्थान के पास फैक्स आया है। इसमें मामला विदेशी छात्रों से जुड़ा होने के कारण उनकी सुरक्षा और जांच में जरा भी लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। संस्थान और हास्टल के बाहर पुलिस बल तैनात है। हास्टल में मिलने के लिए संस्थान के अधिकारी या वार्डन की लिखित इजाजत अनिवार्य कर दी गई है।