फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Divyanshi, now there is threat to kill her mother and family

Agra News: दिव्यांशी के बाद अब मां और परिवार को मारने की धमकी

Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
After Divyanshi, now there is threat to kill her mother and family
मैनपुरी। मोहल्ला चौथियाना की दिव्यांशी की हत्या के बाद परिवार पर भी जान का खतरा मंडराने लगा है। आरोपी राहुल दिवाकर के पिता ने मृतका की मां को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिव्यांशी की मां पूनम राठौर ने पुलिस को बताया कि बेटी के हत्यारोपी राहुल ने तीन गोलियां मारी थीं। इसमें आरोपी और उसके दोनों भाई धर्मेंद्र और भोला को पुलिस जेल भेज चुकी है। दिव्यांशी के इलाज के दौरान 4 अगस्त को जब वह जरूरी काम से घर आईं तो राहुल के पिता रतन दिवाकर ने घर आकर धमकी दी। कहा बेटों को जेल भिजवा कर अच्छा नहीं किया। मुकदमा वापस ले लो, वरना तुझे और परिवार को मार दूंगा। बृहस्पतिवार की रात सैफई मेडिकल कॉलेज में दिव्यांशी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 7 अगस्त को फिर वह घर आई तो रतन ने फिर धमकाया। कहा बेटों को बचाने की खातिर तेरे पूरे खानदान को मार दूंगा। शिवानी हत्याकांड के बाद मां और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी के मामले में को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रतन दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed