{"_id":"630bce5eb2db2f0dac0cae63","slug":"after-death-of-infant-relatives-created-a-ruckus-in-agra-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
Mon, 29 Aug 2022 01:51 AM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:51 AM IST
सार
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि नवजात बच्चे की मृत्यु हुई है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। वो जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित अस्पताल में रविवार रात को नवजात की मौत पर परिजन ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जारुआ कटरा के रहने वाले प्रवेंद्र सिंह एयर फोर्स में हैं। उनके भाई अरविंद कुमार ने बताया कि प्रवेंद्र की पत्नी मोहिनी ने 25 अगस्त को डॉक्टर बोहरा के नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया था। बेटे का जन्म हुआ। डॉक्टर ने पीलिया की शिकायत बताई। बच्चे को अर्जुन नगर तिराहा स्थित एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि रविवार शाम 7:00 बजे बच्चे की हालत ठीक थी। रात 8:00 बजे हॉस्पिटल कर्मचारियों ने अस्पताल बुलाया। बताया कि बच्चे की हालत खराब है। उसे दूसरे हॉस्पिटल ले जाओ। इस पर प्रवेंद्र बच्चे को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव लेकर अर्जुन नगर स्थित अस्पताल पर आ गए। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि नवजात बच्चे की मृत्यु हुई है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। वो जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।