फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After CBSE now FCI paper leaked in Gwalior, STF detained 50 people

FCI की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, STF ने 50 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

Mon, 02 Apr 2018 02:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
After CBSE now FCI paper leaked in Gwalior, STF detained 50 people
पकड़े गए परीक्षार्थियों और दलालों की जानकारी देते अधिकारी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में चौकीदारों (वॉचमैन) की भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर ठेके पर पेपर लीक कर पास कराने वाले दो दलालों और 48 परीक्षार्थियों को एसटीएफ ने पकड़ा है। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर एवं रतलाम में विभिन्न सेंटरों पर भारतीय खाद्य निगम के चौकीदारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से उम्मीदवार परीक्षा देने आए थे। इन्हीं में से 48 उम्मीदवार बिहार, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से आए थे। इन्हें पास कराने के लिए ठेके पर लेकर आए दिल्ली के आशुतोष कुमार व हरीश कुमार ने गांधीनगर क्षेत्र पड़ाव के एक गेस्ट हाउस में रुकवाया था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि आशुतोष कुमार व हरीश कुमार ने इन 48 परीक्षार्थियों के लिए होने वाले पेपर को सेटिंग से लीक कर लिया और परीक्षार्थियों को पेपर के वस्तुनिष्ठ सवाल व जवाब देकर गेस्ट हाउस में तैयारी करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की हुई थी डील

After CBSE now FCI paper leaked in Gwalior, STF detained 50 people
पकड़े गए परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

इसकी भनक एसटीएफ को जैसे ही लगी तो उन्होंने देर रात्रि में छापा मारकर दोनों दलालों व 48 उम्मीदवारों को दबोच लिया। पकडे़ गए उम्मीदवारों ने बताया कि उन्हें यह दलाल पांच-पांच लाख रुपये में परीक्षा पास कराने व नौकरी लगवाने के नाम पर लाए थे।

एसटीएफ ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसटीएफ एसपी सुनील कुमार शिवहरे के निर्देश पर निरीक्षक एजाज अहमद, चेतन सिंह वैस, जहीर खान ने की। परीक्षार्थियों व दलालों के पास से हस्तलिखित प्रश्रोत्तर जब्त किए गए हैं। एसटीएफ ने इस सारे मामले में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed