फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After an argument with his father, a son shot himself with an illegal pistol.

Agra News: पिता से झगड़े के बाद बेटे ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली

Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
After an argument with his father, a son shot himself with an illegal pistol.
आगरा। हरीपर्वत स्थित वजीरपुरा में बुधवार देर रात पिता से झगड़े के बाद 22 वर्षीय बेटे ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन ढाई बजे की है। वजीरपुरा निवासी शाहिद ने दो निकाह किए हैं। पहली पत्नी शहनाज से तीन बेटियां और एक बेटा सैफ है। दूसरी पत्नी रिचा अरोरा से दो बेटे हर्षित और आर्यन हैं। वह सभी पश्चिमपुरी में रहते हैं, जबकि शाहिद वजीरपुरा में शहनाज के साथ रहते हैं। हर्षित अक्सर पिता से मिलने आता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हर्षित पूर्व में नाैकरी करने के लिए दुबई गया था मगर काम नहीं मिला। इस कारण दो महीने पहले वापस आ गया। वह रात में पिता के घर पहुंचा। दरवाजा खुलवाने के बाद अंदर चला गया। दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। परिजन ने पुलिस को बताया कि हर्षित अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। उसने पिस्टल निकालकर अपने सिर में गोली मार ली। घर में चीखपुकार मच गई। परिजन उसे संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
संपत्ति के लिए विवाद की आशंका
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पिता से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाने का लग रहा है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका है। शाहिद की कार एसेसरीज की दुकान है। इस पर पहली पत्नी का बटा सैफ बैठता है। हर्षित काम की तलाश में विदेश गया था। उसे वापस आना पड़ा। इस समय वो कुछ नहीं कर रहा था। आशंका है कि संपत्ति के विवाद में ही हर्षित ने आत्मघाती कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है। हर्षित कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उसकी मां भी बेटे के लिए परेशान हैं। पुलिस उनसे बात करेगी। विवाद की वजह पता की जाएगी। वह पिस्टल कहां से लेकर आया? इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed