{"_id":"6519b7e4dee5af80dc07f88b","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-his-belt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5274-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बेल्ट से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बेल्ट से फंदा लगाकर दी जान
Sun, 01 Oct 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला रामलाल गांव निवासी एक युवक का शनिवार की देर शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में घर से निकले युवक ने ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बेल्ट से फंदा लगाकर जान दे दिया। जानकारी होने के बार घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामलाल निवासी अजय कुमार खेती बाड़ी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी डिंपल के साथ हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। शनिवार की देर शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अजय गुस्से में घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे तलाश किया। रात करीब 11 बजे अजय का शव घर से कुछ दूर ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बेल्ट के फंदा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
अक्सर होती थी कहासुनी
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी। लेकिन शनिवार की देर शाम पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो अजय को इतना गुस्सा आ गया। उसने अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह का कहना है कि मृतक के परिजन पत्नी पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अक्सर होती थी कहासुनी
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी। लेकिन शनिवार की देर शाम पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो अजय को इतना गुस्सा आ गया। उसने अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह का कहना है कि मृतक के परिजन पत्नी पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन