फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Afghan Relation: Afghan Ruler Habibullah Khan Came Agra In 1907 From Afghanistan Visits Taj Mahal

आगरा का अफगान से नाता: 1907 में आए थे अफगान शासक हबीबुल्लाह खान, अंग्रेजों के थे सरकारी मेहमान

Fri, 20 Aug 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Aug 2021 10:32 AM IST
सार

15 जनवरी, 1907 के एक विशेष दिन का उल्लेख किया है। इस दिन अफगास्तिान के शासक हबीबुल्लाह खान अपने कुछ खास सहयोगियों के साथ आगरा आए थे। अंग्रेज वायसराय और गवर्नर जनरल लॉर्ड मिंटो व लॉर्ड कर्जन ने उनकी अगवानी की थी।

विज्ञापन
Agra Afghan Relation: Afghan Ruler Habibullah Khan Came Agra In 1907 From Afghanistan Visits Taj Mahal
अफगान शासक हबीबुल्लाह खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी से अफगानों का नाता पुराना है। व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है। करीब 114 साल पहले अफगानिस्तान के शासक हबीबुल्लाह खान अपने सहयोगियों के साथ ताजनगरी आए थे। अंग्रेजों की मेहमाननवाजी के दौरान उन्होंने ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुरसीकरी का दीदार किया था। कई सरकारी दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी हुआ था। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान भारत के मित्र देशों में शामिल है। तमाम मौके हैं, जब दोनों देशों की दोस्ती मिसाल बनी। ताजनगरी भी इस मित्रता की गवाह रही है। बरसों से यहां अफगानों का आना-जाना जारी है। कई इतिहासकारों ने आगरा और अफगानों को लेकर 15 जनवरी, 1907 के एक विशेष दिन का उल्लेख किया है। इस दिन अफगास्तिान के शासक हबीबुल्लाह खान अपने कुछ खास सहयोगियों के साथ आगरा आए थे। अंग्रेज वायसराय और गवर्नर जनरल लॉर्ड मिंटो व लॉर्ड कर्जन ने उनकी अगवानी की थी।

विज्ञापन

हबीबुल्लाह खान के लिए आगरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सर जे डी ला टॉच व्यवस्था प्रमुख थे। मिलिट्री बैलून से उन्हें शहर दिखाया गया था। पोलो टूर्नामेंट (वायसराय कप) के वे मुख्य अतिथि भी रहे। ताजमहल के बाद वे आगरा किला पहुंचे। यहां उन्होंने करीब चार घंटे बिताए। 24 हॉर्स पावर की ऑरलींस कार से वे पूरे शहर में घूमे थे। फतेहपुरसीकरी का भी उन्होंने दीदार किया था। शाम को यमुना किनारे जबरदस्त आतिशबाजी भी हुई थी। अंग्रेजों के अलावा महाराजा सिंधिया व उस समय के देश के चोटी के लोगों से उन्होंने आगरा में ही मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के पीछे भारत व अफगानिस्तान के बीच व्यापारिक व सामरिक आदान-प्रदान थे। उस समय तमाम सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी हुए थे। आगरा के बाद वे कलकत्ता गए थे। हाल में भी तमाम अफगान नेता भारत और आगरा आते रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी इनमें से एक हैं। पिछले महीने दस जुलाई को अफगानों का 25 सदस्यीय दल आगरा पहुंचा था। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने फतेहपुरसीकरी में दीवान ए आम, दीवान ए खास, खजाना महल, बीरबल पैलेस, जोधाबाई पैलेस, मरियम पैलेस, अनूप तालाब, चौपड़, पंच महल आदि स्मारकों का दीदार किया था।
चमड़े के काम की हुई थी शुरुआत
ताजनगरी में चमड़े के काम की शुरुआत अफगानों से ही हुई थी। इतिहासकार राज किशोर राजे बताते हैं कि एक जमाने में अफगानिस्तान से उम्दा किस्म की हींग आती थी। मौजूदा हींग की मंडी में ही यह माल उतरता था। हींग को चमड़े के बड़े-बड़े थैलों में लाया जाता था। अफगान व्यापारी हींग के बदले पैसा लेकर यहां से रवाना हो जाते थे, चमड़े के थैले यहीं छोड़ जाते थे। स्थानीय लोग इन थैलों का इस्तेमाल चमड़े की वस्तुएं बनाने में करते थे। धीरे-धीरे आगरा चमड़े का बड़ा केंद्र बन गया। 
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: ताजनगरी को मिलेगा 4195 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा कर्ज, पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed