{"_id":"68eb31302f6a8b130d04c4e2","slug":"afghan-foreign-minister-maulvi-amir-khan-muttaqi-taj-mahal-and-agra-visit-cancelled-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दाैरा रद्द...आज ताजमहल भ्रमण का था कार्यक्रम, धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दाैरा रद्द...आज ताजमहल भ्रमण का था कार्यक्रम, धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां
Sun, 12 Oct 2025 10:10 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:10 AM IST
सार
अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दाैरा रद्द हो गया है। वह रविवार को ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा पहुंचने वाले थे, लेकिन आखिरी समय पर उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन
माैलवी आमिर खान मुत्ताकी, अफगानिस्तानी विदेश मंत्री
- फोटो : फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विस्तार
अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दाैरा रद्द हो गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि उनके आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बाद फिर से किसी कार्यक्रम की अभी जानकारी नहीं आई है।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आने वाले थे। अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। सहारनपुर दाैरे के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता के ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी थी। जिला प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी देवबंद से शिल्पग्राम पहुंचने वाले थे। सुबह 11 से 12 बजे तक ताजमहल भ्रमण करना था। आखिरी समय में रविवार को अफगान विदेश मंत्री का दाैरा रद्द हो गया।
ये भी पढ़ें- UP: पहली बीवी से तीन बच्चे...फिर की दूसरी शादी, घर में साथ रहती हैं दोनों पत्नी; सोशल मीडिया पर छा गए रामबाबू
ये भी पढ़ें- UP: पहली बीवी से तीन बच्चे...फिर की दूसरी शादी, घर में साथ रहती हैं दोनों पत्नी; सोशल मीडिया पर छा गए रामबाबू
विज्ञापन
दाैरा रद्द होने का नहीं सामने आया कारण
अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दाैरा रद्द होने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का दिल्ली लौटने से पहले आगरा में ताजमहल पर लगभग डेढ़ घंटे रुकने का कार्यक्रम था। बता दें, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री छह दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। चार साल पहले तालिबान द्वारा सत्ता हथियाने के बाद भारत आने वाले वह पहले वरिष्ठ तालिबान मंत्री हैं। शनिवार को उन्होंने सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद का दौरा किया था।
ये भी पढ़ें-UP: पहली बीवी से तीन बच्चे...फिर की दूसरी शादी, घर में साथ रहती हैं दोनों पत्नी; सोशल मीडिया पर छा गए रामबाबू