फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adya Blue Bunny Girls are the Winter Cup winners.

Agra News: आद्या ब्लू बनी गर्ल्स विंटर कप विजेता

Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Adya Blue Bunny Girls are the Winter Cup winners.
गर्ल्स विंटर कप
आगरा। राधा माधव क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही अंडर-15 गर्ल्स विंटर कप के फाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को आद्या ब्लू टीम विजेता बनी। वहीं पूर्वी शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद आद्या ब्लू ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में टीम ने 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए। पूर्वी शर्मा ने 77, कल्पना लोधी ने 29 रनों का योगदान दिया। टीम आद्या रेड की गेंदबाज नंदिनी शर्मा और ग्रेसी ने 2 विकेट, साक्षी ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आद्या रेड टीम 113 रन ही बना सकी। वंशिका राजपूत और सोनी ने 24 रनों का योगदान दिया। कल्पना, सिमरन और अनुष्का ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यशिका यादव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्रेया यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनुष्का चौहान और सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार मान्या दीक्षित को प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान रोहित लोधी, अमित यादव, अवधेश यादव, अमित दीक्षित, प्रवीण कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed