फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulteration game started before Diwali FSDA seized 740 kg of Son Papdi got chhena destroyed

UP: दिवाली से पहले मिलावट का खेल शुरू, एफएसडीए ने 740 किलो सोन पापड़ी की जब्त, छेना कराए नष्ट

Sun, 27 Oct 2024 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 09:28 AM IST
सार

दिवाली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ एफएसडीए ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में टीम ने 740 किलो सोन पपड़ी को जब्त किया। वहीं खराव क्वालिटी की वजह से छेना नष्ट कराए गए।

 

विज्ञापन
Adulteration game started before Diwali FSDA seized 740 kg of Son Papdi got chhena destroyed
छेना कराए नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की। करीब दो दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। साथ ही लाखों रुपये की मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया और जब्त किया।
विज्ञापन


740 किलो सोन पापड़ी सीज
कमला नगर स्थित श्यामजी पेठा उद्योग से टीम ने 1 लाख रुपये कीमत की 740 किलो सोन पापड़ी कर्मयोगी से पैकेजिंग और लेबलिंग में कमी पाने पर सीज की। एफएसडीए के सहायक आयुक्त (द्वितीय) शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मिठाई पर उसकी विस्तृत जानकारी दर्ज होनी चाहिए। कर्मयोगी, कमला नगर में सोन पापड़ी के डिब्बे पर न तो मैन्यूफैक्चरिंग डेट थी और न ही एक्सपायरी। इसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



छेना कराए गए नष्ट
वहीं हरिओम डेयरी कमला नगर (तेज नगर) में गंदगी के बीच रखे छेने के रसगुल्ले नष्ट कराए गए। टीम ने लोहामंडी तिरुपति स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट नौबस्ता लोहामंडी से 20 किलो बर्फी नष्ट करवाई। इसके अलावा टीम ने बाह क्षेत्र से पेठा, चेरी पेठा, देवरी रोड से बेसन, फतेहाबाद रोड स्थित मेगामार्ट से डोडा बर्फी, काजू, कमला नगर स्थित डेयरी से देसी घी, खोआ, लोहामंडी क्षेत्र से मिल्क केक, बिचपुरी रोड से दूध, दही और पनीर के सैंपल भी भरे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: पुलिस ने जुआरियों को पकड़कर छोड़ा...लूट ली दांव पर लगाई गई रकम, चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed