फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulterated products were destroyed in Agra

Agra: दही-पनीर में हो रही थी मिलावट, दुर्गंध आने पर टीम ने कराया नष्ट; इन उत्पादों के लिए गए नमूने

Thu, 23 Jan 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:01 AM IST
सार

शादी के सीजन में मिलावट की आशंका रहती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को मिलावटी सामान से बचाया जा सके।

विज्ञापन
Adulterated products were destroyed in Agra
नमूने लेती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सहालग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावटी सामान के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को दूध, दही, खोआ और पनीर के 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। टीम ने दही और पनीर में दुर्गंध आने पर नष्ट कराया है। 
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सहालग शुरू हो गए हैं। ऐसे में दूध, पनीर, घी और खोआ में मिलावट-नकली की आशंका अधिक है। इस पर टीम ने विशेष अभियान चलाकर 24 नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


टीम ने इनररिंग रोड स्थित डेयरी में जांच के दौरान दही और पनीर खराब गुणवत्ता का मिला। इनमें दुर्गंध आ रही थी। इस पर तीन किलोग्राम दही और चार किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया है। इसके अलावा मिश्रित दूध के 17, पनीर के दो, बूंदी, बर्फी, घी, मक्खन और खोआ का एक-एक नमूना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में फेल मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बरहन में भी खाद्य निरीक्षक ने जांच अभियान चलाया। कस्बे के पनीर विक्रेता हरीओम कुशवाह और राजपाल की दुकान से पनीर के नमूने लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed