डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, आवेदन फॉर्म में न करें गलती
- स्नातक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर जानकारी अपलोड है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन के साथ जिस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है, उससे संबंधित कॉलेजों की जानकारी कर सकते हैं। विद्यार्थी आवेदन सही ढंग से भरे, जरा सी गलती प्रवेश में बाधा बन सकती है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संबद्ध कॉलेजों के साथ आवासीय परिसर के संस्थानों में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया चित्र और वीडियो के माध्यम से समझायी गई है। इस बात पर जोर दिया गया है कि विद्यार्थी खुद आवेदन फॉर्म भरे तो बड़ी सावधानी से। अगर कंप्यूटर ऑपरेटर से भरवाते हैं तो उसके पास खड़े रहें। सारे विवरण की जांच कर लें कि वो ठीक हैं, तभी अपलोड करें।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि विद्यार्थी की छोटी सी गलती उसके प्रवेश में बाधा बन सकती है। इसलिए विद्यार्थी को वेबसाइट पर प्रवेश के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों को एक बार ध्यान से पढ़ना जरूर चाहिए। वेब रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
वादा है अच्छा शैक्षणिक माहौल देंगे: कुलपति
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की ओर से वीडियो संदेश जारी किया गया। इसमें वो विभिन्न बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों व संबंद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को अच्छा शैक्षणिक माहौल मिलेगा। विवि उनके लिए अच्छा प्लेटफार्म हो सकता है। आवासीय संस्थानों में 29 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। स्नातक स्तर पर भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में डिग्री और मार्कशीट देने में विलंब हुआ। इसका उन्हें कष्ट है।
अब आगामी सत्र की परीक्षा और परिणाम समय से मिलेंगे। सही प्रमाणपत्र मिलेगा, अब किसी फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं होगी। विद्यार्थी गर्व से कह सकेंगे कि वह इस विश्वविद्यालय के छात्र हैं। इस विवि के छात्र देश और विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर हैं।