{"_id":"60cef3758ebc3e32bb788201","slug":"admission-in-agra-st-john-s-college-student-will-apply-by-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमीशन: आगरा सेंट जोंस कॉलेज में बीकॉम की हर सीट में प्रवेश के लिए होते हैं नौ-दस आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमीशन: आगरा सेंट जोंस कॉलेज में बीकॉम की हर सीट में प्रवेश के लिए होते हैं नौ-दस आवेदन
Sun, 20 Jun 2021 01:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:21 PM IST
सार
सेंट जोंस कॉलेज वर्ष 1850 से संचालित है। यह अल्प संख्यक संस्था है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2016-15 में कॉलेज को ए-ग्रेड दिया गया। कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश के लिए सर्वाधिक मारामारी होती है।
विज्ञापन
आगरा: सेंट जोंस कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। छात्र-छात्राओं से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कॉलेज की वेबसाइट www.stjohnscollegeagra.com पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी वेबसाइट जारी करने के साथ व कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। बीकॉम की हर सीट में प्रवेश के लिए नौ से दस आवेदन होते हैं।
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज वर्ष 1850 से संचालित है। यह अल्प संख्यक संस्था है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2016-15 में कॉलेज को ए-ग्रेड दिया गया। कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश के लिए सर्वाधिक मारामारी होती है। प्रत्येक सीट के लिए नौ से दस आवेदन प्रति वर्ष प्राप्त होते हैं। गत वर्ष बीकॉम में प्रवेश के लिए जारी की गई, पहली मेरिट लिस्ट में ओपेन वर्ग की कट ऑफ 137.90 गई थी। वहीं, ओबीसी की 124.10 व एससी की कट ऑफ 112.18 गई थी।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि कॉलेज सेे बीकॉम में प्रवेश के लिए शुरू से छात्रों में अधिक रुझान रहता है। फैकल्टी भी अच्छी है। बीए और बीएससी के भी प्रत्येक सीट के लिए दो से अधिक आवेदन ही प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के सक्रिय प्लेसमेंट सेल है
कॉलेज में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ व्यक्तित्व का विकास किया जाता है। यही नहीं विद्यार्थियों को रोजगार से भी जोड़ने के लिए कदम उठाए जाते हैं। कॉलेज में सक्रिय प्लेसमेंट सेल है। जो कि विभिन्न कंपनियों के साथ लगातार प्लेसमेंट अभियान चलाता है। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, सेंट जोंस कॉलेज
स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें
पाठ्यक्रम सीटें
बीकॉम 240
बीए 640
बीएससी 360
बीकॉम वोकेशनल 360
बीबीए 120
- बीकॉम वोकेशनल व बीबीए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम हैं।
परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें
आगरा। परास्नातक में एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास में 60-60 सीटें, एमए मनोविज्ञान, भूगोल में 30-30 सीटें हैं। वहीं, एमएससी गणित व एमएससी सांख्यिकी में 60-60 सीटें, एमएससी रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व भौतिक विज्ञान में 30-30 सीटें हैं। एमकॉम में 240 सीटें हैं।
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा रह चुके हैं छात्र
सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्रों में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, अमेरिका की पहली महिला राजदूत मीरा शंकर, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार पंकज पचौरी आदि रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज: छह और मरीजों ने दी ब्लैक फंगस को मात, ताली बजाकर किया डिस्चार्ज