फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission forms will be available in RBS College from June 26 in Agra

मिशन एडमिशन: आगरा के आरबीएस कॉलेज में 26 जून से मिलेंगे ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म

Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
सार

आरबीएस कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पर कॉलेज और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Admission forms will be available in RBS College from June 26 in Agra
आरबीएस कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) कॉलेज में 26 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होगा। छात्र कॉलेज की वेबसाइट rbscollegeagra.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर प्रवेश लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएन सिंह ने बताया कि कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए-प्लस ग्रेड प्राप्त है। यह कॉलेज वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त है। कॉलेज के पांच परिसर हैं। इसमें खंदारी परिसर स्थित मुख्य परिसर में प्रशासनिक भवन, कला, वाणिज्य, विज्ञान संकायों के साथ पुस्तकालय, खेल का मैदान और पुस्तकालय है। 
विज्ञापन


खंदारी हाउस में बीएड व एमएड के साथ छात्रावास है। खंदारी परिसर में बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए की कक्षाएं लगती हैं। बिचपुरी परिसर में कृषि के पाठ्यक्रम संचालित है। इसी परिसर में इंजीनियरिंग संकाय है। शोध कार्य के लिए कृषि फार्म है। एक परिसर एटा जिले के अवागढ़ में है। यहां कृषि विज्ञान केंद्र है। आरबीएस संस्था की शुरूआत वर्ष 1885 में हुई थी। वर्ष 1940 में कॉलेज के रूप में मान्यता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी
प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 7895586653 पर संपर्क कर सकते हैं। 

स्नातक के पाठ्यक्रम व सीटें
पाठ्यक्रम                  -     सीटें
बीए                      -       720
बीकॉम                  -       334 
बीएससी (गणित)        -     240
बीएससी (बायो)         -      240
बीएससी (कृषि)        -       160
बीएड              -            100
बीबीए              -             60
बीसीए            -              90

परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें 
एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र में 70-70 सीटें हैं। एमकॉम लेखा एवं विधि, व्यापार प्रशासन, व्यावहारिक व्यवसायिक अर्थशास्त्र में 70-70, एसएमएसी वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सीड टेक्नोलॉजी व बायो टेक्नोलॉजी में 30-30 सीटें हैं। एमएससी शस्य विज्ञान, उद्यान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि जंतु एवं कीट विज्ञान व आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन में 18-18 सीटें हैं। कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान में 15 व पशु पालन एवं दुग्ध विज्ञान में 12 सीटें हैं। 

नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू हो रहे
आरबीएस कम्युनिटी कॉलेज, बिचपुरी परिसर में सात नए पाठ्यक्रम आगामी सत्र से संचालित किए जाएंगे। इसमें बीवॉक डेयरी टेक्नोलॉजी, बीवॉक एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, बीवॉक मल्टीमीडिया, एनिमेशन एंड ग्राफिक्स, बीवॉक न्यूट्रीशन एंड हेल्प केया साइंसेज, बीवॉक एनॉलिटिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, बीवॉक कम्युनिटी साइंस (होम साइंस) और बीवॉक इन ऑर्गेनिक फार्मिंग एंड आर्गेनिक प्रोडक्ट हैं। सभी पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें हैं। यहां पीडी डिप्लोमा एंड डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आरबीएस कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 

प्रो. डीपी सिंह रहे है कॉलेज के पूर्व छात्र 
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह, आईसीएआर के पूर्व निदेशक डॉ. ओपी गौतम के अलावा कॉलेज के कई पूर्व छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति बने। इसमें डॉ. पंजाब सिंह, डॉ. मंगला राय, डॉ. ध्यानपाल सिंह, डॉ. एनसी गौतम, डॉ. जीसी सक्सेना, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आरके सिंह आदि हैं। 

गत वर्ष बीएससी बायो में कट ऑफ 149.20 तक गई
गत वर्ष जारी मेरिट लिस्ट में बीएससी बायो की कट ऑफ सर्वाधिक ा149.20 (सामान्य वर्ग) तक गई थी। गणित में 132.9 और बीएससी कृषि में 129.71 और बीकॉम 124.02 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed