{"_id":"68426efb2cf6e9a9f306850a","slug":"administration-increased-strictness-in-vip-protocol-after-lapse-in-security-of-vice-president-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में हुई जिस तरह की चूक...वो किसी और VIP के साथ न हो, इसलिए बदली ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में हुई जिस तरह की चूक...वो किसी और VIP के साथ न हो, इसलिए बदली ये व्यवस्था
Fri, 06 Jun 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:00 AM IST
सार
आगरा आए उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। कुछ छुटभैये बिना अनुमति के उपराष्ट्रपति के नजदीक जा पहुंचे। इस चूक के बाद प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल में सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वीआईपी की अगवानी व विदाई में अब सांसद, विधायक व मंत्रियों संग उनके चहेतों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में चूक के बाद प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल में सख्ती बढ़ाई है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व हरियाणा के उपराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एक जून को आगरा आए थे। उपराष्ट्रपति का विशेष विमान वायु सेना स्टेशन पर उतारा था। जहां टेक्निकल एरिया में तीन नेता बिना अनुमति प्रवेश कर गए।

इस बड़ी चूक पर उपराष्ट्रपति सचिवालय ने जिलाधिकारी से जवाब-तलब किया। प्रशासन ने लापरवाही का ठीकरा वायु सेना स्टेशन सुरक्षा अधिकारी पर फोड़ा। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। इधर, इस लापरवाही पर जिला प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें - UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी
ये भी पढ़ें - UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार वीआईपी के आगमन पर सिर्फ अधिकृत लोग ही एयरपोर्ट पर जा सकेंगे। सूची के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि जनप्रतिनिधियों ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, तो उनका प्रवेश भी वर्जित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ये भी पढ़ें - अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
लापरवाही पर नहीं हुई कार्रवाई
एक जून को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में चूक के चार दिन बाद लापरवाही की जांच अधूरी है। दूसरी तरफ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचने वाले अनधिकृत व्यक्ति रोहित कत्याल, संजय अरोड़ा और सोनू कक्कड़ के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।