{"_id":"5d80a7b28ebc3e93b31a5f7f","slug":"adm-city-will-investigate-corruption-in-rto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में दलाली की जांच करेंगे एडीएम सिटी, अमर उजाला ने स्टिंग से किया था खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में दलाली की जांच करेंगे एडीएम सिटी, अमर उजाला ने स्टिंग से किया था खुलासा
Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ के बाहर सौदेबाजी करता दलाल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के बाहर दलालों की सक्रियता और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच एडीएम सिटी केपी सिंह करेंगे। कार्यालय के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।
आरटीओ के सामने जन सुविधा केंद्र, प्रदूषण जांच केंद्र स्थित हैं। इन केंद्रों के आसपास दलाल मंडराते रहते हैं। मेज कुर्सी लगाकर भी बैठते हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने एक ऐसे ही दलाल से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बातचीत की थी।
इसमें उसने लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए तीन हजार रुपये की डिमांड की गई थी। आरटीओ के बाहर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने को एडीएम सिटी केपी सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरटीओ में लाइसेंस बनवाने के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमर उजाला स्टिंग: 3000 रुपये दो, सात दिन में मिल जाएगा डीएल, अफसरों से है हमारी सेटिंग

चालान शुल्क बढ़ने के बाद दलाली बढ़ी
जैसे ही मोटर व्हीकल एक्ट देश के कई राज्यों में लागू हुआ, वैसे ही डीएल बनवाने वालों की लाइन लग गई। पहले 150 लोग आते थे। अब 300 से ज्यादा आ रहे हैं। इसी के साथ दलाल बढ़ गए। उनकी दलाली बढ़ गई। पहले लर्निग डीएल के 700 रुपये मांगते थे, अब 3000 तक मांग रहे हैं। अमर उजाला के स्टिंग में इसी खेल का खुलासा हुआ था।
एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि आरटीओ में दलालों के सक्रिय रहने और यहां फैले भ्रष्टाचार की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जाएगी। यहां के दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। औचक निरीक्षण कर मामले की हकीकत भी देखी जाएगी।