Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADJ Court in Agra Summons Mathura SP and Jail Superintendent Over Non-Compliance of Orders

UP: अदालत के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, एसपी और जेल अधीक्षक तलब; आरोपी को हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

Tue, 05 May 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 11:43 AM IST
सार

आगरा की अदालत ने आदेशों का पालन न होने पर मथुरा के पुलिस अधीक्षक और जिला कारागार अधीक्षक को तलब किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने चेतावनी दी है कि अनुपालन न करने पर मामला उच्च न्यायालय भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
ADJ Court in Agra Summons Mathura SP and Jail Superintendent Over Non-Compliance of Orders
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत से पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने पर एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मथुरा के पुलिस अधीक्षक और जिला कारागार अधीक्षक को 12 मई को अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपी रामजीत को भी अनिवार्य रूप से अदालत में हाजिर कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना अछनेरा से संबंधित आयुध अधिनियम व अन्य धाराओं का मुकदमा एडीजे-13 महेश चंद वर्मा की अदालत में सरकार बनाम रनवीर आदि के खिलाफ लंबित चल रहा है। एक आरोपी रामजीत जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध है। अदालत ने 9 मार्च को आदेश पारित कर आरोपी को तलब करने के आदेश दिए थे। 23 मार्च, 2026 को आरोपी रामजीत को अदालत में पेश न करने पर फिर से 8 अप्रैल के लिए आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के पुलिस अधीक्षक और कारागार अधीक्षक ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। अब अदालत ने आदेश दिया है कि वह 12 मई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें। बताएं कि दंडित करने के लिए मामला उच्च न्यायालय को संदर्भित क्यों न किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed