फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adio mainpuri

लापरवाही पर करहल के एडीओ पंचायत हटाए

Fri, 11 Sep 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
adio mainpuri
मैनपुरी। लगातार आदेश के बाद भी काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने करहल में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को हटा दिया है। उनके स्थान पर दूसरे पंचायत सचिव को कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड करहल में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार की तैनाती थी। उन्हें एडीओ पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। एक साल से अधिक समय से वे ही कार्य देखते आ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीपीआरओ स्वामीदीन ने सुनील कुमार को उनके पद से हटा दिया है। उन पर शासकीय कार्यों में रुचि न लेने और बैठकों में सूचनाओं सहित प्रतिभाग न करने का आरोप है। उनके स्थान पर करहल ब्लॉक में ही तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दरक्शा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ ने तत्काल उन्हें कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों में से चार ही हैं एडीओ पंचायत
जिले में कुल नौ ब्लॉक हैं, इनमें से केवल चार ब्लॉकों में ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तैनाती है। इसमें बरनाहल में राजेश दुबे, किशनी में ओमप्रकाश तिवारी, कुरावली में प्रेमचंद बाथम और घिरोर में तैनात अरुण कुमार शामिल हैं।
जबकि अन्य पांच ब्लॉकों में पंचायत सचिवों को एडीओ पंचायत का कार्यभार दिया गया है। इसमें ब्लॉक मैनपुरी में सचिव प्रशांत यादव, जागीर में सचिव अश्विन कुमार, सुल्तानगंज में सचिव रामबरन, बेवर में सचिव अनिल मिश्रा और करहल में सचिव दरक्शा को प्रभार दिया गया है।

समय से सूचनाएं न देने व कार्य में रुचि न लेने पर करहल के एडीओ पंचायत को हटाया गया है। शासन और प्रशासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में जो लापरवाही करेगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed