फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adequate security arrangements have been made in Shiva temples In view of Sawan in Agra

Sawan 2023: आगरा को दो जोन में बांटकर होगी शिवालयों की सुरक्षा, पहले सोमवार पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात

Mon, 10 Jul 2023 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

Sawan 2023: आगरा में शहर को दो जोन में बांटकर शिवालयों की सुरक्षा होगी। सावन के पहले सोमवार पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। 

विज्ञापन
adequate security arrangements have been made in Shiva temples In view of Sawan in Agra
Sawan 2023: आगरा में शिवालय के सामने तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों को दो जोन में बांटा गया है। पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होगी। राजेश्वर मंदिर पर मेले और रावली पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पहले जोन में रावली, पृथ्वीनाथ और राजेश्वर महादेव मंदिर तो दूसरे में कैलाश, मनकामेश्वर और बल्केश्वर महादेव मंदिर हैं। राजेश्वर मंदिर पर मेला लगेगा। यहां थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक के साथ 4 एसएचओ, 19 दरोगा और 90 सिपाही लगाए गए हैं। एक प्लाटून पीएसी भी रहेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रावली महादेव मंदिर पर भी भीड़ रहती है। मंदिर एमजी रोड पर होने से यातायात भी प्रभावित होता है। यहां भी फोर्स अधिक रहेगी। रावली मंदिर पर 5 एसएचओ, 18 एसआई, 50 सिपाही लगाए गए हैं। जोन प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल शिवराम यादव और डॉ. राजीव सिंह को बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट

नहीं खुली नो एंट्री

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रविवार रात को खुलने वाली नो एंट्री जारी रही। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वाहनों को बाहर से ही निकाला गया। मंदिरों के आसपास यातायात पुलिस भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed