ताजनगरी में बसेगा नया शहर: ग्रेटर आगरा के लिए कंसलटेंट फर्म की सुविधा लेगा एडीए
एडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ रायपुर, रहनकलां का निरीक्षण किया। उनके मुताबिक ग्लोबल टेंडर के जरिए ग्रेटर आगरा के लिए कंसलटेंट फर्म को चुना जाएगा। किसान और बिल्डर लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर सकारात्मक रवैया दिखा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इनर रिंग रोड के पास 612 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा को बसाने का प्रस्ताव पास कर चुका आगरा विकास प्राधिकरण इसके लिए कंसलटेंट की सुविधाएं लेगा। सोमवार को एडीए उपाध्यक्ष ने नया शहर बसाने के लिए अधिकारियों के साथ इनर रिंग रोड के पास प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
सोमवार शाम को रायपुर, रहनकलां के पास जमीन देखने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 612 हेक्टेयर में प्रस्तावित ग्रेटर आगरा के लिए एडीए को 500 करोड़ रुपये ऋण चाहिए। प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। आगे की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। एत्मादपुर मदरा के पास लैंड पूलिंग स्कीम के तहत भविष्य की योजना पर मंथन किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान और बिल्डर सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं।
ताजनगरी के लिए खुशखबर: रहनकलां और रायपुर की 612 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा
एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि भविष्य के शहर के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएगा। मेडिसिटी के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से वार्ता हो चुकी है। दोबारा जल्द बैठक होगी, जिसमें सुझाव लिए जाएंगे और भूखंडों की बिक्री के लिए योजना पर चर्चा होगी।
इस दौरान एडीए सचिव राजेंद्र त्रिपाठी, ओएसडी गरिमा सिंह, मुख्य अभियंता एसके नागर, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, नगर नियोजक प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
सेल्फी प्वाइंट पर बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन
एडीए उपाध्यक्ष ने फतेहाबाद रोड पर ट्राइडेंट तिराहे पर ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया। यह सेल्फी प्वाइंट अब बदहाल हो रहा है। लाइट बंद हैं और पास ही गंदगी के ढेर हैं। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यहां आकर्षण बढ़ाने के लिए म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जा सकता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए खाने-पीने के छोटे स्टॉल तैयार कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।