फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA will be develop Greater Agra on 6 12 hectares of land

ताजनगरी के लिए खुशखबर: रहनकलां और रायपुर की 612 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा

Sat, 26 Jun 2021 01:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:43 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में इनर रिंग रोड के पास नया आगरा बसाने पर सहमति दे दी है। 

विज्ञापन
ADA will be develop Greater Agra on 6 12 hectares of land
एडीए बोर्ड की बैठक में अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर गांव में 612 हेक्टेयर जमीन पर आगरा विकास प्राधिकरण ग्रेटर आगरा बसाएगा। शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड की बैठक में ग्रेटर आगरा बसाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। इसके लिए एडीए किसानों के साथ करार करेगा। ग्रेटर आगरा की जमीन खरीदने के लिए एडीए ऋण लेगा।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को कमिश्नरी में मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीए बोर्ड ने ग्रेटर आगरा बसाने पर सहमति जताई। एडीए ने यहां लैंड पूलिंग कर 612 हेक्टेयर जमीन खरीदने की जानकारी दी, जो रायपुर और रहनकलां गांव में की जाएगी। 
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि ग्रेटर आगरा के लिए इनर रिंग रोड के पास रायपुर और रहनकलां में ग्रेटर आगरा बसाने के लिए प्राधिकरण किसानों से करार करके जमीन खरीदेगा। इसके लिए मुआवजा दिया जाएगा और विकसित करके जमीन भी देगा। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए की बैठक में एडीए की संपत्तियों के लिए एजेंट रखने, इंटर कॉलेज के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। एडीए की संपत्ति खरीदने पर 75 फीसदी धनराशि जमा करने पर छूट देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

इसलिए बसेगा ग्रेटर आगरा
- यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का संगम है
- दोनों एक्सप्रेसवे जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के  किनारे की जमीन है
- इसी के पास हेलीपोर्ट और ताजमहल के लिए सीधा रास्ता
- औद्योगिक गतिविधियों के लिए ट्रांसपोर्टेशन आसान होगा
- 1400 एकड़ में मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर इसके बेहद नजदीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed