{"_id":"68b7b9b1ff75f086ee06e73a","slug":"ada-bulldozers-raze-amar-enclave-seal-illegal-construction-near-taj-mahal-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीए का गरजा बुलडोज़र: अमर एन्क्लेव कर दिया गया ध्वस्त, ताजगंज में अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए का गरजा बुलडोज़र: अमर एन्क्लेव कर दिया गया ध्वस्त, ताजगंज में अवैध निर्माण सील
Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 6000 वर्गमीटर में बनी अवैध कॉलोनी अमर एन्क्लेव को एडीए बुलडोज़र ने ध्वस्त कर दिया। ताजमहल तांगा स्टैंड पर चल रहा बहुमंजिला अवैध निर्माण भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
ताजगंज में अवैध निर्माण सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क और चहारदीवारी खड़ी कर गेट बंद 6000 वर्ग मीटर में अमर एन्क्लेव के नाम पर अवैध कॉलोनी खड़ी हो गई। मंगलवार को प्रवर्तन दल ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ताजमहल तांगा स्टैंड पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया।
विज्ञापन
ताजगंज वार्ड में मौजा हिंगोट खेरिया में बंटू यादव, भरत सिंह और कमल सिंह ने 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में अमर एन्क्लेव नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की। अवैध कॉलोनी पर मंगलवार को एडीए का बुलडोजर गरजा। गेट तोड़ने के साथ सड़क उखाड़ी। बिजली के खंभे हटाए। इसके बाद एडीए का प्रवर्तन दल ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां सुनील राठौर और मनीष वर्मा की ओर से चोरी-छिपे अवैध निर्माण कर बहुमंजिला भवन खड़ा किया जा रहा था। इस अवैध निर्माण पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। एडीए अधिकारियों से शिकायत के बाद प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अवैध निर्माण सील कर दिया।