फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Acquired Land Illegally Sold to 16 People

गजब कर डाला: एडीए ने जिस जमी को किया था अधिगृहीत, उसे 16 अलग-अलग लोगों को बेच डाला; वाद हुआ दायर

Sat, 12 Sep 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की अधिगृहीत मौजा मोहम्मदपुर की जमीन को कथित तौर पर भूमाफिया ने 16 अलग-अलग लोगों को बेच दिया। मामला सामने आने के बाद एडीए ने सभी 16 खरीदारों और संबंधित पक्षकारों के खिलाफ अदालत में सिविल सूट दायर किया है।
 

विज्ञापन
ADA Acquired Land Illegally Sold to 16 People
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मौजा मोहम्मदपुर स्थित अधिगृहीत भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीए की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि माैजा मोहम्मदपुर की जमीन को अवैध तरीके से 16 विभिन्न लोगों को बेचा गया है।
विज्ञापन


इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए एडीए प्रशासन ने अब इन सभी 16 खरीदारों व संबंधित पक्षकारों के खिलाफ न्यायालय में वाद (सिविल सूट) दायर कर दिया है। इनमें कई रसूखदार और राजनीतिक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, मौजा मोहम्मदपुर की यह भूमि पहले ही कानूनी प्रक्रिया के तहत अधिगृहीत की जा चुकी थी और इसका स्वामित्व एडीए के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद, नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर एक भूमाफिया ने जमीनों के छोटे-छोटे हिस्से अवैध रूप से बेच दिए। अब इस पूरे मामले की वैधानिक जांच और जमीन के मालिकाना हक का अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद तय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed