फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   actress Rati Agnihotri and her husband visit to Taj Mahal

सिने अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने पति के संग किया ताजमहल का दीदार

Sat, 09 Feb 2019 08:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
actress Rati Agnihotri and her husband visit to Taj Mahal
ताजमहल परिसर में अपने पति के साथ रति अग्निहोत्री

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने शनिवार को अपने पति रवि वीरवानी के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक ताज भ्रमण किया। इस दौरान वो स्मारक की खूबसूरती में खो रहीं। 

विज्ञापन


इस दौरान रति अग्निहोत्री ने गाइड से ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला आदि की जानकारी ली। ताजमहल परिसर में उन्होंने अपने पति के साथ फोटो भी खिंचवाए। गुजरे जमाने की सिने अभिनेत्री ने ताज को मोहब्बत की अनूठी मिसाल बताया। 
विज्ञापन


बता दें कि रति अग्निहोत्री बॉलीवुड के शहंशाह अभिताभ बच्चन के साथ कुली में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'एक दूजे के लिए', 'तवायफ' जैसी तमाम फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों की दिल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रति अग्निहोत्री का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ। उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की। 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने हिंदी सहित 10 अन्य भाषाओं में करीब 100 से ज्यादा फिल्म एवं टीवी शो भी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed