फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   actress divya dutta said in Agra to keep relationship beautiful one has to work everyday

आगरा पहुंची अभिनेत्री दिव्या दत्ता: बताया फिल्म जगत में कौन है उनका आदर्श, रिश्तों के बारे में खुलकर की बात

Wed, 19 Apr 2023 08:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 08:15 AM IST
सार

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने अभिनेत्री दिव्या दत्ता आगरा पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में उनका आदर्श कौन है। साथ ही रिश्तों के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। 

विज्ञापन
actress divya dutta said in Agra to keep relationship beautiful one has to work everyday
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने आगरा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सिने स्टार दिव्या दत्ता पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते को सुंदर बनाए रखने के लिए हर रोज काम करना पड़ता है। एक दूसरे का ख्याल, मनोस्थिति को समझना और सुख-दुख बांटने से ही मजबूती आती है।

विज्ञापन

हर रिश्ते के बारे में खुलकर बात की

दरअसल, मौका था स्पाइसी शुगर संस्था के उद्घाटन सत्र का। इसमें बतौर मुख्य वक्ता अभिनेत्री दिव्या दत्ता रूबरू हुईं। वीर-जारा, भाग मिल्खा भाग, धाकड़ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के रंग बिखेर चुकीं दिव्या से संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने विभिन्न पहलुओं पर सवाल जवाब किए। उन्होंने जीवन के रिश्तों के बारे में खुलकर बात की। 

विज्ञापन

इस मौके पर लोग रहे मौजूद

इस मौके पर चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, मीनू इलाहबादी, रश्मि बंसल, कविता अग्रवाल, निधि वाधवा, गरिमा बंसल, सिमरन, सुप्रिया, मिनी, मंजरी, रश्मि मित्तल, प्रिया सरकार, रेनू लांबा, अंजलि अग्रवाल, रिचा वर्मा, माधुरी, रोली सिन्हा आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में शबाना आजमी का किरदार निभाने की चाहत

दिव्या दत्ता फिल्म जगत में अपनी आदर्श शबाना आजमी के मंडी फिल्म के किरदार को निभाने की इच्छा रखती हैं। फिल्म जगत के बदलते दौर के बारे में उन्होंने ओटीटी और वेब सीरीज को बेहतर बताया। जल्दी ही उनकी दो वेब सीरीज आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed