{"_id":"5fea13578ebc3e3b9263e630","slug":"action-mainpuri-news-agr473978764","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया होने पर पांच आढ़तियों के लाइसेंस और दुकान आवंटन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया होने पर पांच आढ़तियों के लाइसेंस और दुकान आवंटन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन मंडी में बकाया होने पर सोमवार को मंडी समिति प्रशासन ने आढ़तियों पर कार्रवाई की। नोटिस के बाद भी भुगतान न करने और जवाब न देने पर पांच आढ़तियों का लाइसेंस और दुकान आवंटन निरस्त कर दिया गया। मंडी सचिव की संस्तुति पर एसडीएम सदर ने कार्रवाई की।
बकाया देयकों का भुगतान न करने वाले आढ़तियों को नवीन मंडी समिति प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। दो सितंबर को मंडी प्रशासन ने मंडी के पांच बकाएदार आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब न आने पर आढ़तियों को कई बार अनुस्मारक भी भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।
इन पांच आढ़तियों पर कुल 39.71 लाख रुपये की बकाएदारी है। इसमें महाशक्ति ट्रेडर्स पर 8.15 लाख, आशीष ट्रेडिंग कंपनी पर 11.01 लाख, गिर्राज एंड संस पर 6.80 लाख, ईसान ट्रेडिंग कंपनी पर 7.50 लाख और राधे ट्रेडर्स पर 6.25 लाख की धनराशि बकाया है।
विज्ञापन
बकाया जमा नहीं करने और नोटिस का वजाब नहीं देने पर मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली की संस्तुति पर सभापति/ उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज ने सभी पांच आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकान आवंटन भी निरस्त कर दिया है।
----
लाखों की है बकाएदारी
नवीन मंडी में आधा सैकड़ा से अधिक आढ़तियों पर मंडी प्रशासन का लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। इसमें मंडी में आवंटित दुकानों के साथ ही मंडी शुल्क व अन्य खर्च की धनराशि शामिल है। अब तक बकाए को लेकर 25 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। बकाया जमा न करने पर इन पर भी गाज गिर सकती है।
----
अतिक्रमण पर भी प्रशासन सख्त
बकाएदारी के साथ ही मंडियों में किए गए अतिक्रमण पर भी प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को मंडी प्रशासन ने सूचना जारी कर दस दिन में सभी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
नवीन मंडीस्थल मैनपुरी, उपमंडी स्थल भोगांव और कुरावली में दस दिन बाद अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का खर्च व्यापारी से वसूल करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
----
वर्जन
पांच आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। न तो उन्होंने बकाया जमा किया और न ही जवाब दिया। इस पर उप जिलाधिकारी/सभापति मंडी ने पांचों आढ़तियों के लाइसेंस और दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया है। अन्य बकाएदारों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार कोहली, मंडी सचिव।