फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

मुख्य विकास अधिकारी ने लघु सिंचाई कार्यालय में देखी व्यवस्थाए

Fri, 11 Sep 2020 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
action
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे विकास भवन स्थित सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उन्होंने दोनों का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका के अनुसार छह में से चार ही कर्मचारी मौजूद थे। अवर अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह व प्रेमपाल शर्मा एक सितंबर से 11 सितंबर तक अनुपस्थित थे। बताया गया कि इन दोनों की तीन-तीन दिन की अलीगढ़ कार्यालय में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए कि दोनों अवर अभियंताओं का 01 से 11 सितंबर तक अनुपस्थिति का वेतन रोकते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण लें। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्ण कुमार वर्मा 25 दिसंबर 2018 एवं मोहित कुमार एवं 1 अप्रैल 2019 से गैरहाजिर चल रहे हैं। निर्देश दिए गए कि इनके खिलाफ की गई कार्रवाई की तुरंत जानकारी दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed