फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action against illegal mining and five accused arrested JCB and tractors seized in Mainpuri

Mainpuri: अवैध खनन पर चला प्रशासन का चाबुक, पांच गिरफ्तार, जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज

Thu, 12 Jan 2023 02:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

मैनपुरी में बीती देर रात खनन अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलया। उन्होंने अवैध खनन स्थल पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 3 लोग फरार हो गए। एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज किए। 

विज्ञापन
action against illegal mining and five accused arrested JCB and tractors seized in Mainpuri
मिट्टी खनन कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में खनन माफिया लगातार अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। इसकी शिकायत पर बीती रात खनन अधिकारी शिव सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने जींगन-ओछा रोड पर लखौरा गांव क्षेत्र में खेत में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर खनन माफिया भागने लगे। 

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मौके से पंकज पांडे, निवासी हरसिंहपुर, थाना जसरथपुर, जनपद एटा, हिमांशु निवासी ग्राम देवी नगर, नितिन चौहान निवासी शिवनगर कुरावली, प्रमोद निवासी मोहल्ला कुंवरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जेसीबी स्वामी शिव कुमार चौहान निवासी मोहल्ला कुंवरपुर सहित तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़ी गई जेसीबी तथा तीन ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। 

विज्ञापन

क्षेत्र में दिन-रात हो रहा अवैध खनन

क्षेत्र में दिन रात खनन माफियाओं द्वारा प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। शाम ढले ही जेसीबी मिट्टी का अवैध खनन करना शुरू कर देती है। इन पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed