फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acquired schools for security forces

सुरक्षा बलों के लिए स्कूल अधिग्रहीत किए

Fri, 16 Apr 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Acquired schools for security forces
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में दूसरे जिलों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के लिए स्कूलों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिग्रहीत कर लिया है। स्कूलों के प्रबंधक और प्रघानाचार्यों से संबंधित थानाध्यक्षों को स्कूल सुपुर्द करने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस बल के ठहरने के लिए एसएलआर रमईहार, आकांक्षा ग्लोबल एकेडेमी भोगांव रोड, सेंटमेरी स्कूल आश्रम रोड, धीरेंद्रपाल सिंह इंस्टीट्यूट सिंधिया तिराहा, एसबीआरएल एकेडेमी सिंधिया तिराहा, भगवती दुबे कालेज ज्योंति रोड, जय मां एजूकेशन इंस्टीट्यूट आगरा मैनपुरी रोड खर्रा, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना, एनके डिग्री कॉलेज नगला बलू, राजकीय आश्रम पद्धति, राजकीय पॉलीटेक्निक छाछा भोगांव, उपदेश सिंह चौहान डिग्री कॉलेज बेवर, कपिल मुनि डिग्री कॉलेज बेवर, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, जीएसएम डिग्री कॉलेज बेवर, मां सरस्वती कालेज कुसमरा, जेएस कुसमरा, महाबोधि डिग्री कॉलेज कुसमरा, सुंदरलाल डिग्री कॉलेज कुसमरा, स्वराज देवी मेमोरियल स्कूल कुरावली, राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली, बाबा इंटरनेशनल स्कूल कोसोन घिरोर, एसएसडी एकेडमी करहल रोड घिरोर, आर्मी पब्लिक कॉलेज दिहुली, पीएस कालेज नवाटेड़ा, जैन इंटर कॉलेज करहल, मदन मोहन पब्लिक स्कूल करहल, रामा देवी डिग्री कॉलेज करहल, बाबूराम डिग्री कॉलेज करहल अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित प्रबंधक, प्रधानाचार्यों से कहा है भवन के कमरे, परिसर, संबंधित थाना प्रभारी, कोतवाली, दन्नाहार, एलाऊ, भोगांव, बेवर, किशनी, कुरावली, घिरोर, बरनाहल, करहल को सुपुर्द कर दें। सुरक्षा बलों के लिए पीने के पानी और जरूरी व्यवस्थाएं कराएं। किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए अपने स्तर से सक्षम उत्तरदायी कर्मचारी को उपस्थित रहने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed