फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACP e Evidence App: Police Commissioner instructs subordinates to record crime scene photos and videos

Agra News: एसीपी ई साक्ष्य एप पर दर्ज करें क्राइम सीन के फोटो और वीडियो, पुलिस आयुक्त ने अधीनस्थों को दिए निर्देश

Fri, 08 May 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
ACP e Evidence App: Police Commissioner instructs subordinates to record crime scene photos and videos
समीक्षा करते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार। 
आगरा। एसीपी अपने-अपने जोन के थाना प्रभारियों के माध्यम से विवेचकों से प्राप्त क्राइम सीन के फोटो और वीडियो ई साक्ष्य एप पर दर्ज करें। ई समन एप का प्रभावी प्रयोग करें। यक्ष एप में सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कराया जाए। ब्लैक स्पाॅट की पहचान कर सुधारात्मक प्रक्रिया अपनाई जाए। ये निर्देश पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाने या अन्य तरीके से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक तरीके से होना चाहिए। विवेचनाओं का निस्तारण 60 से 90 दिन के अंदर हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर आरोपपत्र और अंतिमपत्र लगाया जाना चाहिए। ऑपरेशन दहन में एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मादक पदार्थों का निस्तारण किया जाए। थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एफआईआर दर्ज करें।
विज्ञापन


यह भी रहे प्रमुख बिंदु
- महाराणा प्रताप जयंती पर रैलियों के रूट का भाैतिक सत्यापन कर निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पीस कमेटी का गठन करें।
- एंटी रोमियो टीमों को सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और काॅलेजों के आसपास नियमित रूप से सक्रिय रखें।
- गैंगस्टर एक्ट में अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करें। साइबर अपराध में तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed