{"_id":"6038e2828ebc3ee90413e51f","slug":"acident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr482299921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से छात्रा की हुई मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से छात्रा की हुई मौत, भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन
रीता का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। करहल जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही छात्रा व भाई को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई को अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव कासगंज निवासी लाल सिंह यादव का 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार शुक्रवार की सुबह 17 वर्षीय बहन रीता के साथ स्कूल जाने के लिए निकला था। रीता 12वीं की छात्रा थी, प्रतिदिन गांव नगला धीप के पास स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार करती थी। शुक्रवार की सुबह जब दोनों भाई बहन वाहन का इंतजार कर रहे थे।
तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने क बाद थाना प्रभारी पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। रवि की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।