फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of shooting old man arrested

Agra News: वृद्ध को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of shooting old man arrested
कासगंज। सिकंदपुर वैश्य के गांव नगला टिकुरी में शुक्रवार को मेड़ विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। नगला टिकुरी बाबूराम (60) शुक्रवार की सुबह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के रामनिवास, किताब सिंह उसके घर में घुस आए और मेड़ के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब बाबूराम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तमंचे फायर कर दिया। गोली बाबूराम के कंधे में लगी। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed