{"_id":"5f227a7d8ebc3e63ae52b38b","slug":"accused-of-sexual-abuse-tried-to-crash-the-victim-s-sister-by-car-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने की पीड़िता की बहन को कुचलने की कोशिश, कार पर लगा था भाजपा का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने की पीड़िता की बहन को कुचलने की कोशिश, कार पर लगा था भाजपा का झंडा
Thu, 30 Jul 2020 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:15 PM IST
सार
- ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
- भाजपा का झंडा लगी कार में पीड़िता के घर पहुंचे थे आरोपी
विज्ञापन
इसी कार से युवती को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी ने बुधवार को सुबह आकर पीड़िता के घरवालों को धमकाया। पीड़िता की बड़ी बहन को कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी और उसके दो साथियों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक आरोपी भाग निकला।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसका ही रिश्तेदार युवक ले गया था। किशोरी के पिता ने भगा ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसी माह किशोरी बरामद हो गई थी। इधर, आरोपी खेतपाल बुधवार की दोपहर फिरोजाबाद जिले के नगला दया निवासी गौरव और एक अन्य के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगी कार में पीड़िता के यहां पहुंचा।
यह भी पढ़ें- देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां
विज्ञापन
आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी पीड़िता की बड़ी बहन को कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पड़ोसी की कच्ची दीवार तोड़ती हुई पलट गई। इसके बाद भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों में से ग्रामीणों ने खेतपाल और गौरव को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।

घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। एक आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। मामले में अभी तहरीर नहीं आयी है, पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में किशोरी का भाई भी घायल हुआ है ।
यह भी पढ़ें- आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल