{"_id":"5f1fb5a6ffa72e6c6710b75b","slug":"agra-and-mathura-thieves-stealing-luxury-cars-on-demand-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल
Tue, 28 Jul 2020 10:53 AM IST
मुकेश कुमार
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली/आगरा
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली/आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:53 AM IST
सार
- पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक लग्जरी कारें चुराने वाले गिरोह को दबोचा
- बिहार में चोरी की गाड़ियों में होती शराब तस्करी, लग्जरी कारों को नहीं रोकती पुलिस
विज्ञापन
चोरी की कारें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा और मथुरा के चोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियों को चोरी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आगरा निवासी वाहन चोर राजीव , उसके साथ हबीबुर और सागर ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
चोरों ने बताया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक होने के कारण वहां चोरी की गाड़ियों की भारी डिमांड है। प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए बड़ी लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग करते हैं। ऐसे में वो टाटा सफारी, फॉरच्यूनर, इनोवा जैसी महंगी लग्जरी गाड़ियां चोरी कर वहां भेज रहे थे। इन गाड़ियों को बिहार में शराब तस्कर भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यदि शराब तस्करी में गाड़ी पकड़ी जाती तो वो थाने में ही खड़ी सड़ जाती है। ऐसे में सस्ते में खरीदी गई चोरी की गाड़ियों को पकड़े जाने पर ज्यादा नुकसान नहीं होता है। इन गाड़ियों को जल्दी से कोई पुलिसकर्मी जांच के लिए रोकता भी नहीं है। राजीव, हबीबुर और सागर ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ दिनों में इनका गैंग 500 से अधिक कारें चोरी कर बिहार, बंगाल व पूर्वोत्तर राज्यों में भेज चुका है।
विज्ञापन
गिरोह में शामिल कई राज्यों के चोर
आगरा निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि 12वीं पास करने के बाद उसने एक गैराज में काम करना शुरू कर दिया। करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात मथुरा के हकीम व अमृतसर के कुख्यात वाहन चोर बब्बी से हुई। उसने उनके साथ मिलकर धंधा शुरू कर दिया। राजीव चोरी की कारों को खरीदकर आगे सप्लाई करने लगा।
हबीबुर रहमान की मणिपुर में जुम्मा से मुलाकात हुई। जुम्मा पूर्वोत्तर राज्यों में चोरी के वाहनों का बड़ा सौदागर था। जुम्मा के जरिये हबीबुर की मुलाकात कोलकाता के फराज वर्जी से हुई। फराज ने उसकी मुलाकात यूपी संभल के गुलाम नबी से करवा दी। डील के मुताबिक राजीव दिल्ली एनसीआर से गाड़ियां जुम्मा, फराज को पहुंचाएगा। इसी बीच जुम्मा ने हबीबुर की मुलाकात सागर व राजीव से करवाई।
इस तरह राजीव पंजाब, लखनऊ, संभल, कोलकाता के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में चोरी के वाहन भेजने लगा। लखनऊ में कई मामलों में राजीव की यूपी पुलिस को तलाश है। जुम्मा के इशारे पर सागर और हबीबुर हवाई जहाज से दिल्ली आते और चोरी की कार लेकर कोलकाता या पूर्वोत्तर राज्यों में लौट जाते थे।
यह भी पढ़ें- देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां