फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of sexual abuse on the pretext of marriage

Agra News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse on the pretext of marriage
मैनपुरी। हरियाणा निवासी युवती ने शनिवार को एसपी से मुलाकात कर कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दूंद निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर याैन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह तलाश करते हुए युवक के घर पहुंची तो उसने शादी से मना करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंद का रहने वाला युवक उसके साथ ही एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। दोनों एक ही मकान में रह रहे थे। जिस वजह से मिलना जुलना होता रहता था। आरोपी ने बातों में फंसा कर शादी करने का भरोसा दिया और लगातार यौन शोषण करता रहा। जब भी शादी की बात कहती तो टाल मटोल करता। कुछ समय पहले मांग भर दी। मगर कोर्ट मैरिज या सामाजिक रूप से विवाह नहीं किया। जब शादी का दबाव बनाया तो मार्च 2025 में वहां से अपने गांव नगला दूंद आ गया। 27 मार्च को जब वह तलाश करते हुए युवक के घर पहुंची तो उसने शादी करने से मना कर दिया। घरवालों ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed