{"_id":"64e61ca66ab008834f067856","slug":"body-found-in-well-in-kasganj-identified-as-missing-professor-2023-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 24 Aug 2023 07:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:57 AM IST
सार
कासगंज में कुएं में मिले शव की शिनाख्त लापता प्रोफेसर के रूप में हुई है। पत्नी ने महाविद्यालय के तीन कर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
kasganj news: प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे की फाइल फोटो, और पत्नी व बेटे से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में केए महाविद्यालय के 19 अगस्त से लापता हुए हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे का शव कुएं से मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात के रूप में बरामद किया था। प्रोफेसर के शव की शिनाख्त बुधवार को हुई। पुलिस अधिकारियों ने फारेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लिए। डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ प्रोफेसर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस को परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
प्रोफेसर केशव पांडे 19 अगस्त की रात्रि से अचानक घर से कहीं चले गए थे। वह चित्रगुप्त कॉलोनी में गली संख्या 5 में किराए के मकान पर रहते थे। पत्नी ममता पांडे और पुत्र प्रवीन पांडे ने पिता के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की और पुलिस को भी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जलभराव में 4 घंटे फंसी रही एंबुलेंस: आगरा में पानी के बीच में कराया गया प्रसव; जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को परिवार के लोगों को एक शव मिलने की सूचना दी। इस पर परिवार के लोगों ने शव देखकर शिनाख्त की। मामले की जानकारी साथी प्रोफेसरों को मिली तो महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य प्रोफेसर वहां पहुंच गए। प्रोफेसर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिवार के लोग उनका शव लेकर बनारस अपने गांव के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ेंः- आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर
अकेले ही रहते थे थे प्रोफेसर
प्रोफेसर केशव पांडे मूल रूप से बनारस जनपद के कैथी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता था। वह यहां अकेले रहते थे। 5-6 दिन पहले उनकी पत्नी व पुत्र यहां आए थे। उन्होंने वर्ष 2003 में महाविद्यालय में तैनाती पाई थी। पत्नी ममता पांडे ने प्रोफेसर की मौत के मामले में महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी जुलाई माह की सैलरी नहीं दी थी। इसको लेकर वे परेशान थे।यह भी पढ़ेंः- आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर
उन्होंने महाविद्यालय के तीन कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी यह व्यथा पुलिस अधिकारियों को बताई, लेकिन बुधवार को कोई तहरीर कोतवाली पुलिस को नहीं दी। न ही आरोपों के संबंध में कोई लिखित पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं 19 अगस्त को प्रोफेसर के साथ महाविद्यालय गईं थी। महाविद्यालय प्रशासन से मुलाकात भी की।
यह भी पढ़ेंः- सुहागनगरी फिरोजाबाद: आपके हाथ में सजने वाली रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां इस तरह होती हैं तैयार, VIDEO में देखें
कई बार नशे की स्थिति में आते थे कॉलेज
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके रुस्तगी ने बताया कि प्रोफेसर नशे की लत के शिकार थे। कई बार वह महाविद्यालय में नशे की स्थिति में आते थे। विद्यार्थी भी शिकायत करते थे। उनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया और इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए।यह भी पढ़ेंः- सुहागनगरी फिरोजाबाद: आपके हाथ में सजने वाली रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां इस तरह होती हैं तैयार, VIDEO में देखें
उन्होंने बताया कि बिना सूचना गैर हाजिर रहने के कारण उनका जुलाई माह का वेतन रुका था। उन्होंने न कोई एप्लीकेशन दी। न ही छुट्टी के लिए अन्य प्रपत्र दिए। 19 अगस्त को वह पत्नी के साथ आए थे तो उन्हें कुछ औपचारिकताएं बताई गईं और वेतन जारी करने को कहा गया। इससे पति-पत्नी दोनों संतुष्ट थे।