{"_id":"6432fd6cc63e4d6ffc0eeae6","slug":"accused-of-kidnapping-and-raping-a-teenager-arrested-mainpuri-news-c-25-1-119101-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Apr 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेजा है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व नाबालिग पुत्री के अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी निवास अली उर्फ अरमान निवासी चदरमपुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। किशोरी के मिलने के बाद बयान कराए गए। बयान में दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। रविवार को पुलिस ने एक सूचना पर नगला बल सिंह मोड़ के पास से आरोपी निवास अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।